फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Peace Plan: ट्रंप-नेतन्याहू को फोन कर PM मोदी ने गाजा में शांति पर दी बधाई; आतंकवाद और व्यापार पर भी बात

Thu, 09 Oct 2025 08:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। उन्होंने गाजा में शांति समझौते की बधाई देते हुए ट्रंप की शांति योजना को ऐतिहासिक बताया। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने नेतन्याहू को भी फोन किया। बता दें कि इस्राइली सरकार की ओर से समझौते के अनुमोदन के बाद गाजा में योजना पूरी तरह लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्रंप को गाजा शांति योजना की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी।' गौरतलब है कि ट्रंप की शांति योजना लागू होने के बाद पश्चिम एशिया में बीते दो साल से अधिक समय से जारी संघर्ष थमने की उम्मीद बढ़ गई है। पीएम मोदी ने शांति बहाली की उम्मीद बढ़ने को लेकर कहा है कि अब गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थायी शांति का मार्ग भी प्रशस्त होगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी बात हुई
पश्चिम एशिया में शांति की योजना के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ हम आने वाले हफ्तों में घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने पर भी सहमत हुए। 

बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय मदद के लिए समझौते
ट्रंप से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को भी फोन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर बधाई देने के लिए अपने मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया। हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं।' पीएम मोदी के मुताबिक बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा
फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की। यह वार्ता दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्ते में कथित तौर पर तल्खी आ गई थी, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर के मुद्दे पर ट्रंप ने श्रेय लेने का प्रयास किया। ट्रंप 30 से अधिक बार भारत-पाकिस्तान का तनाव कम करने की बातें कर चुके हैं। हालांकि, भारत ने उनके बयानों का खंडन कर कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है।

पश्चिम एशिया के लिए ट्रंप की शांति योजना पर समझौते का स्वागत: मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बृस्पतिवार की सुबह भी पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए किए गए समझौते का स्वागत किया था। ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते के तहत इस्राइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने का फैसला किया है। यह समझौता दो साल से जारी विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने की शुरुआत माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब समझौते को लागू करने पर बनी सहमति को सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप की योजना से गाजा में संघर्ष विराम तय: बंदियों की रिहाई से लेकर बमबारी पर रोक तक, जानें समझौते में क्या?

समझौते से प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व की झलक भी दिखी
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है। हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचने से उन्हें राहत मिलेगी तथा स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।'

विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच बनी सहमति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा में युद्ध समाप्त करने की पहल के तहत इस्राइल और हमास ने युद्धविराम और फलस्तीनी कैदियों के बदले इस्राइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति बन गई है। ट्रंप की पहल का यह पहला चरण है। समझौते के तहत हमास की ओर से शुरू किए गए हमलों में पकड़े गए आखिरी बंधकों को भी वापस लौटाया जाएगा। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने मिस्र के शर्म अल-शेख बीच रिसॉर्ट में परोक्ष बातचीत के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की पुष्टि की। इस समझौते के तहत, युद्ध बंद हो जाएगा, इस्राइल गाजा से आंशिक रूप से हट जाएगा और हमास, इस्राइल की ओर से बंदी बनाए गए सैकड़ों कैदियों के बदले, युद्ध को भड़काने वाले हमले में पकड़े गए सभी शेष बंधकों को रिहा कर देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें