फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के 48 साल के शासन की NDA के 48 महीने से करें तुलना: PM मोदी

Sun, 25 Feb 2018 08:59 PM IST
एजेंसी, पुडुचेरी
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि एक परिवार ने देश पर चार दशकों से अधिक समय तक शासन किया। उन्होंने लोगों से एक वंश के नेतृत्व वाली सरकार और ‘विकासोन्मुखी’ एनडीए सरकार के कामकाज की तुलना करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने यहां भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों का परोक्ष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा, ‘एक परिवार ने 48 सालों तक देश पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से शासन किया।’

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ एनडीए सरकार है जो इस साल मई में अपने 48 महीने (चार साल) पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी कांग्रेस सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों के बीच अंतर पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में बेहद खराब आधारभूत संरचना है और यह ‘कांग्रेस की संस्कृति’ का शिकार है। मोदी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक और अन्य राज्यों में आगामी चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस सिर्फ पुडुचेरी में वी. नारायणसामी सरकार के साथ बचेगी। उन्होंने पंजाब में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने अन्य राज्यों में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘मैं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि कांग्रेस उन्हें जून के बाद नमूने के तौर पर दिखाने जा रही है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें