प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर लिखी किताब 'चंद्रशेखर : दि लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'चंद्रशेखर जी से मैं पहली बार साल 1977 में मिला था, मैं भैरो सिंह शेखावत के साथ यात्रा कर रहा था। विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं होने के बावजूद दोनों नेताओं ने एक करीबी संबंध का आनंद लिया। '
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एलान किया कि एक ऐसे संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा जिसमें भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश की सेवा करने वाले सभी प्रधानमंत्रियों के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। मैं पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजनों को आमंत्रित करता हूं कि वह उनके जीवन के पक्षों को साझा करें।' उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल, चरण सिंह, देवगौड़ा और डॉ. मनमोहन सिंह का नाम लिया।