फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का सांसदों-विधायकों को मंत्र, दलितों से सीधे करें संवाद

Thu, 12 Apr 2018 07:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोन के जरिये कुछ राज्यों के सांसदों और विधायकों से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें दलितों-किसानों के बीच पैठ बनाने के लिए उनसे सीधे बात करने का मंत्र दिया। आंबेडकर दिवस से शुरू हो रहे ग्राम सुराज अभियान के तहत पीएम ने विधायकों-सांसदों से लोगों के बीच कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी रवैये की जानकारी देने का आह्वान किया। इस कड़ी में पीएम 22 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे देश के सांसदों-विधायकों से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों-विधायकों से बातचीत की। इसी हफ्ते दोनों राज्यों का दौरा करने जा रहे मोदी ने उनसे दलित बस्तियों में रात बिताने, किसानों से लगातार संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा।

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गागड़ा से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना राशि देने के लिए कदम उठा रही है। पीएम आगे से ऐसे ही विधायकों और सांसदों से केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें