फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक की लहर: मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

Sat, 19 Jun 2021 07:41 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लाइंग सिख धावक मिल्खा सिंह का कोरोना वायरस से निधन हो गया। वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पहले उन्होंने अपनी पत्नी को खोया और  कुछ दिनों बाद मिल्खा सिंह भी अलविदा कह गए। उनके निधन पर किसने क्या कहा पढ़ें।   
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और मिल्खा सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति ने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके संघर्ष और ताकत की कहानी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी। 
 

पीएम बोले, उनके निधन से बेहद दुखी 
पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।
अमित शाह ने कहा- चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखा जाएगा 

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारत के महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी, द फ्लाइंग सिख के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

विज्ञापन

रिजिजू बोले- भारत ने अपना सितारा खो दिया 
खेलमंत्री किरन रिजिजू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपना सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं लेकिन वे हर भारतीय को भारत के लिए चमकने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं


मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा- एक युग का हुआ अंत 
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख  जताया। सीएम अमरिंदर ने ट्वीट किया- मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर के बेहद दुखी हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है और भारत और पंजाब और आज निर्धन हो गए। 
विज्ञापन

 







सीएम योगी बोले- उनके महान योगदान को भूल नहीं सकते
धावक मिल्खा सिंह से निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख, उन्होने कहा कि देश उनके महान योगदान को कभी भूल नहीं सकता।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें