फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक: पीएम मोदी बोले- ऑक्सीजन संयंत्र जल्द शुरू करने के लिए राज्यों को सहयोग करें अधिकारी

Wed, 28 Apr 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऑक्सीजन संयंत्र जल्द शुरू कराने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करें
  • अधिकारियों ने बताया कि इस माह के अंत ऑक्सजीन का उत्पादन बढ़कर प्रतिदिन 9250 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ऑक्सीजन संकट से मचे हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मौजूदा हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ा कर रोजाना 8922 मीट्रिक टन किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, ऑक्सजीन का उत्पादन बढ़ाया गया
अधिकारियों ने बताया कि इस माह के अंत ऑक्सजीन का उत्पादन बढ़कर प्रतिदिन 9250 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त तक ऑक्सीजन का उत्पादन रोजाना केवल 5700 मीट्रिक टन था।

दरअसल कोरोना प्रभावित देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की किल्लत है। इसको लेकर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को इसके उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी। पीमए मोदी ने चिकित्सीय आधारभूत ढांचे की उपलब्धता की जानकारी ली और अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधा को तेजी से उन्नत बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान तीन सशक्त समूह ने प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें