फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'बातचीत का इंतजार', नेतन्याहू के पोस्ट पर पीएम मोदी का जवाब; नौ साल बाद करेंगे इस्राइल का दौरा

Sun, 22 Feb 2026 11:27 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल बाद इस्राइल जा रहे हैं। पीएम मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित नेतन्याहू ने एक पोस्ट किया, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत का इंतजार है।
विज्ञापन
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X-@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का यह नौ साल बाद इस्राइल का दौरा है। इस दौरान वह इस्राइल संसद 'नेसेट' को भी संबोधित करेंगे। वहीं इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले रविवार (22 फरवरी) को पीएम मोदी ने बताया कि वह इस्राइल की आगामी यात्रा के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


हमारी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात एक्स पर इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के उस पोस्ट के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी बुधवार को इस्राइल आएंगे। पीएम मोदी ने अपने रिप्लाई में लिखा- 'धन्यवाद, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू। भारत और इस्राइल के बीच के बंधन और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। भारत इस्राइली के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान आपसे होने वाली चर्चाओं के लिए मैं उत्सुक हूं।' 'यरूशलम में आपसे मिलने का इंतजार रहेगा, पीएम मोदी'
इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह, हमारी कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में, मैंने अपने प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने वाले बुधवार को इस्राइल के ऐतिहासिक दौरे के बारे में बात की। इस्राइल और भारत के बीच का रिश्ता दो वैश्विक नेताओं के बीच एक मजबूत गठबंधन है। हम नवाचार, सुरक्षा और एक जैसे साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। हम सब मिलकर स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रों का एक गठबंधन बना रहे हैं। एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।। यरूशलम में आपसे मिलने का इंतजार रहेगा, पीएम मोदी!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-India Ties: पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल, नेतन्याहू बोले- भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश
विज्ञापन


इस्राइल की संसद को संबोधित करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचेंगे। इस दौरान वह नेसेट (संसद) को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। यह पीएम मोदी की इस्राइल की दूसरी यात्रा होगी। पहली यात्रा जुलाई 2017 में हुई थी, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें