फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार समूचे स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में कर रही बदलाव, एनएमसी से आएगी पारदर्शिता: पीएम मोदी

Sat, 27 Feb 2021 06:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार समूचे स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में बदलाव कर रही है। इसके तहत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ज्यादा पारदर्शिता लाएगा और इस क्षेत्र में मानव संसाधन की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार करेगा।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, बीते छह सालों में एमबीबीएस की 30 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ीं 
बीते छह सालों में एमबीबीएस की सीटों में 30 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो 2014 के मुकाबले 50 फीसदी अधिक हैं। पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में 24 हजार की वृद्धि हुई है जो 2014 के मुकाबले 80 फीसदी अधिक है। 2014 में देश में जहां छह एम्स थे, लेकिन पिछले छह सालों में 15 और एम्स स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। 

तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित 
पीएम ने शुक्रवार को तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। मोदी ने कहा, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में उन जिलों में 11 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की मंजूरी दी है, जहां अब तक मेडिकल कॉलेज नहीं था। हर कॉलेज के लिए केंद्र सरकार दो हजार करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन


पीएम ने कहा, हमारे देश में डॉक्टर सबसे अधिक सम्मानित पेशेवरों में शामिल हैं और कोरोना महामारी के बाद उनका सम्मान और ज्यादा बढ़ा है। लोगों को उनके पेशे की गंभीरता समझ आई है। खासतौर पर जब किसी मरीज के लिए जिंदगी और मौत का सवाल हो।

पीएम ने कहा, डॉक्टरों को स्वास्थ्य की देखभाल के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही हास्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखें, इससे रोगियों के इलाज और मनोबल बनाए रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में 21 हजार छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान की गई। 

भारत के स्वास्थ्य तंत्र को भरोसे के साथ देखा जा रहा 
पीएम ने कहा, आज भारत पूरे विश्व के लिए दवाओं और टीकों का उत्पादन कर रहा है। कोरोना से बाकी दुनिया के मुकाबले भारत में मृत्यु दर सबसे कम और रिकवरी दर सबसे अधिक है। भारत के स्वास्थ्य तंत्र को नई नजर, नए सम्मान और नए भरोसे के साथ देखा जा रहा है। इस महामारी से हमने जो सबक सीखें हैं, उससे हमें टीबी जैसी अन्य बीमारियों का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। 

श्रीलंका में तमिलों के स्वास्थ्य पर काम 
मोदी ने कहा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और महिलाओं का सशक्तीकरण एमजीआर के पसंदीदा विषय थे। एमजीआर सरकार में गरीबों के प्रति करुणा का भाव था। श्रीलंका में रहने वाले हमारे तमिल बहनों और भाइयों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर भारत सम्मानित अनुभव करता है।

एमजीआर का जन्म श्रीलंका में ही हुआ था। भारत की वित्तीय मदद से चल रही एंबुलेंस सेवा का श्रीलंका का तमिल समुदाय व्यापक तौर पर उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि तमिल समुदाय के लिए स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को देखकर एमजीआर बहुत खुश होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें