फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बदल जाएगा भारत का टैक्स सिस्टम, ट्विवटर पर आप भी दे सकते हैं सुझाव

Mon, 05 Jun 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी कॉउसिंल की अहम बैठक में हिस्सा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में अरुण जेटली के अलावा वित्त मंत्रालय, पीएमओ के अधिकारियों के साथ ही कैबिनेट सचिव भी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद ही सरकार ने जीएसटी पर सुझाव पाने के लिए एक नए ट्वीटर हैंडल को लांच करने के साथ ही टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है, ताकि जीएसटी से जुड़ा कोई भी सुझाव सीधे सरकार तक पहुंच सके।
विज्ञापन
PM Narendra Modi reviewed status of #GST. Meeting was attended by FM Arun Jaitley & top-most officials from MoF, PMO & Cabinet Secretary. — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो जाए। इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में पीएम मोदी का जोर आईटी सिस्टम की सुरक्षा पर भी रहा, खासकर जीएसटी से जुड़े सिस्टम की सुरक्षा पर।
विज्ञापन
Prime Minister also directed that maximum attention be paid to cyber-security in IT systems concerned with #GST . — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
पीएम मोदी की इस बैठक के बाद सरकार ने @askGst_GOI नाम से ट्विटर हैंडल भी लांच कर दिया है। लोग किसी भी समय जीएसटी से जुड़ी समस्याओं या सुझाव को इस ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सामने ला सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने टोलफ्री नंबर भी जारी किया है, जिसके जरिए लोग जीएसटी से जुड़े अपने तमाम सवालों के जवाब पा सकेंगे। A Twitter handle - @askGst_GOI has been started for real time answering of queries. All India toll-free phone 1800-1200-232 also activated. — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
इस बैठक में वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ ही शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि जीएसटी को लागू कराने को लेकर किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें