पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि हमारी जिम्मेदारी संक्रमण को फैलने से रोकने की भी है। ये तभी संभव है जब हमें संक्रमण के स्केल की सही जानकारी होगी। टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रीटमेंट और कोविड बिहेवियर पर ध्यान देने की जरूरत है। पीएम ने कहा कि कोरोना की इस दूसरी वेव में अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है। गांव में जागरुकता बढ़ानी है और उन्हें इलाज से जोड़ना है।
5. हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय, कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम हो रहे हैं, कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बीते एक साल में करीब-करीब हर मीटिंग में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक एक जीवन बचाने की है।
6. ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम केयर्स के माध्यम से देश के हर जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। कई अस्पतालों में ये प्लांट काम करना शुरु भी कर चुके हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।
7. इस लड़ाई में टीकाकरण ही एक मात्र सशक्त माध्यम
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े हर भ्रम को हमें मिलकर दूर करना है। कोरोना के टीके की सप्लाई को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं को स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार जारी कर रहा है। अगले 15 दिन का शेड्यूल एडवांस में राज्यों को देने की कोशिश है। आपको भी पता रहेगा कि जिले में कितने लोगों की वैक्सीन उपलब्ध होगी और तैयारी कैसे करें। वैक्सीन वेस्टेज का प्रबंधन भी आप जानते हैं।