फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सुरक्षा न काफिला, आमजन की तरह पीएम मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2020 10:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह बिना सुरक्षा के अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
सूत्रों ने बताया कि जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे, उस दौरान ना ही कोई पुलिस बंदोबस्त किया गया था और ना ही आमजन के लिए यातायात अवरोध लगाए गए। आमतौर पर प्रधानमंत्री के कहीं जाने से पहले रास्तों पर अवरोध लगाए जाते हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है, ऐसे में पीएम मोदी का गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचना बहुत अहम माना जा रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि आंदोलन कर रहे किसानों में पंजाब-हरियाणा के किसानों की सक्रिय भूमिका है। 

4 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
गुरुद्वारा पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख गुरु के शहीदी दिवस पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है। महान श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर मैं उन्हें नमन करता हूं और समावेशी समाज के उनके विचारों को याद करता हूं।' बता दें कि साल 1621 में जन्मे सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, आज सुबह, मैंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में प्रार्थना की, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। मुझे बेहद धन्य महसूस हुआ। मैं, दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह, श्री गुरु तेग बहादुर जी की दया से बहुत प्रेरित हूं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, यह गुरु साहिब की विशेष कृपा है कि हम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर को चिह्नित करेंगे। आइए हम इस धन्य अवसर को ऐतिहासिक तरीके से चिह्नित करें और श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों का पालन करें। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारा पहुंचने पर यहां की प्रबंधक समिति के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ सेल्फियां भी लीं। बता दें कि दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गुरु तेग बहादुर के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक स्थल हैं। दरअसल, गुरु तेगबहादुर की याद में उनके शहीदी स्थल पर जो गुरुद्वारा बना है, उसे गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के नाम से जाना जाता है। वहीं गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में गुरु तेगबहादुर का अंतिम संस्कार किया गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज - फोटो : Twitter/@narendramodi
गुरु तेग बहादुर सिखों के दस गुरुओं में से नौंवे थे। 17वीं शताब्दी (1621 से 1675) के दौरान उन्होंने सिख धर्म का प्रचार किया। वे दसवें गुरु गोविंद सिंह के पिता भी थे। सिखों के गुरु के तौर पर उनका कार्यकाल 1665 से 1675 तक रहा। उन्होंने धर्म का प्रचार करने के लिए पूरे उत्तर और पूर्वी भारत का भ्रमण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें