फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी बोले- 'बंद बुलाने वालों को पैसे देती है कांग्रेस, मणिपुर में हम खत्म कराएंगे नाकाबंदी'

Sat, 25 Feb 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली के लिए शनिवार को एक घंटे के दौरे पर मणिपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मणिपुर को बर्बाद किया।
विज्ञापन


इसके पहले नरेंद्र मोदी की सुरक्षा तैयारियों को चाक चौबंद किया गया। मोदी जहां रैली करने वाले थे, उस स्थान को किले के रुप में तब्दील कर दिया गया।

- आज मणिपुर पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के रंग में रंग चुका है।

- पहले आए दिन पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्री दिल्ली में ही बैठे रहते थे, उस समय की सरकार इन नेताओं को मिलने का समय तक नहीं देती थी।

- पहली बार केंद्र  का कोई मंत्री 90 बार खुद आया और भारत सरकार की योजनाओं का सीधा-सीधा हिसाब लिया

- मैं पहला प्रधानमंत्री था, जो 40 साल बाद NEC की बैठक में आया

- नॉर्थ-ईस्ट के हर राज्य की एक शक्ति है

- जहां कांग्रेस बैठी है, वहां एक भी राज्य विकास नहीं कर रहा है।

- इन लोगों (कांग्रेस) ने भ्रष्टाचार के जो खेल खेले हैं, उन बातों को हम कभी-कभी भूल नहीं सकते हैं। 

- इन दिनों यहां (मणिपुर) के लोगों को बिजली की कटौती 

- हिंदुस्तान में जो औसत बिजली की कमी है, उससे मणिपुर में ढाई गुणा बिजली की कमी 

- मणिपुर की कांग्रेस सरकार आपके घर में उजाला नहीं चाहती, ये आपको अंधेरे में रखना चाहती है

- अगर बिजली नहीं होगी तो कौन कारखाने लगाएगा और कारखाने नहीं होंगे तो रोजगार कैसे मिलेगा

- हमने दिल्ली की पुलिस में खासतौर पर पूर्वोत्तर के जवानों को नौकरी देना का प्रबंध किया

- मैं जनता का लूटा हुआ माल वापस लेकर रहूंगा

- मणिपुर में पिछले 15 साल में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसका कच्चा चिट्ठा खोलकर रख देंगे
मूलभूत जरुरत के साधनों की पहुंचाने राज्य सरकार की है कि नहीं है

- मणिपुर के रास्तों पर ब्लॉकेज, यहां की कांग्रेस सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है

- हम दिखा देंगे कि सरकार कैसे चलती है

- कांग्रेस इधर लोगों को भड़काती और उधर बंद करने वालों को पैसा देती है

- तीन महीनों से जिन लोगों ने रोड ब्लॉक करके रखे हैं, कांग्रेस उन पर एक्शन नहीं लेती इसका मतलब कांग्रेस की उनकी मिलीभगत से है

- चुनाव जीतने के लिए जो सरकार जनता पर इतना जुल्म करें, उसे एक मिनट भी राज में रहने का अधिकार नहीं

- कांग्रेस नेताओं ने जनता पर जो जुल्म किया उसका हिसाब इन्हें देगा पड़ेगा

- कांग्रेस की सरकार ने 15 साल में जो नहीं किया, वो हम 15 महीनों करके दिखाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें