फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: आज झारखंड और ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, हैदराबाद में रहेंगे शाह

Sat, 11 May 2024 05:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। 
 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी आज ओडिशा के कंधमाल, बोलंगीर और बरगढ़ और झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह ओडिशा में एक भव्य रोडशो भी करने वाले हैं। 

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। वहीं, पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। चौथे चरण में दस राज्यों की 96 सीट पर सियासी नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीट पर मतदान होगा। सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषि किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें