फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Podcast: पीएम मोदी की अमेरिकी पॉडकास्टर फ्रिडमैन से बातचीत; बचपन से लेकर हिमालय के दिनों तक चर्चा

Sun, 16 Mar 2025 03:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत की है। आज इस बातचीत का प्रसारण किया जाएगा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी के बचपन पर भी बातें हुईं। इसके अलावा फ्रीडमैन ने प्रधानमंत्री से उनके हिमालय प्रवास और पहाड़ों में बिताए दिनों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है। इस एपिक पॉडकास्ट का प्रसारण रविवार 16 मार्च को शाम 5:30 बजे होगा। इसमें पीएम मोदी की बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। यह बातचीत भारत के साथ ही दुनिया भर के दर्शकों के लिए पीएम मोदी के व्यक्तित्व और विचारधारा को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi: 'पीएम मोदी सबसे आकर्षक इंसान', इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब; मुलाकात से पहले रखेगा व्रत

अमेरिकी पॉडकास्टर से बातचीत पर पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, पीएम ने लिखा, लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत वास्तव में शानदार रही। इसमें मेरे बचपन की यादों, हिमालय में बिताए गए समय और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा हुई। आप भी इस संवाद का हिस्सा बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत में चर्चा में एक और पॉडकास्टर: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन? 

लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को जीवन में सबसे दमदार बताया
इससे पहले, फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 3 घंटे की एपिक पॉडकास्ट बातचीत की। यह मेरे जीवन की सबसे दमदार बातचीत में से एक थी। इस पॉडकास्ट का प्रसारण रविवार को होगा।

विज्ञापन


भारत के इतिहास सहित कई विषयों पर घंटों तक हुई चर्चा
गौरतलब है कि फ्रिडमैन पिछले महीने पीएम मोदी का साक्षात्कार लेने के लिए भारत आए थे। अपनी यात्रा से पहले उन्होंने भारत के इतिहास सहित कई विषयों पर घंटों पीएम मोदी के साथ बातचीत करने की खुशी और उत्सुकता व्यक्त की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी उनके अब तक पढ़े गए सबसे आकर्षक इंसानों में से एक हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें