फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: PM मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, 1971 युद्ध की वीरांगनाओं ने किया था भेंट

Thu, 05 Jun 2025 11:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पिछले एक दशक में कई लोगों को गरीबी के चंगुल से निकालने के लिए पथ-प्रदर्शक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। 
विज्ञापन
अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। ये पौधा उन्हें कच्च दौरे के दौरान 1971 के युद्ध की वीरांगनाओं ने भेंट किया था। युद्ध में उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली इन महिलाओं के भाव से पीएम अभिभूत हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह यह सिंदूर का पौधा अपने आवास पर लगाएंगे।  

विज्ञापन


इस मौके पर पीएम मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पिछले एक दशक में कई लोगों को गरीबी के चंगुल से निकालने के लिए पथ-प्रदर्शक कदम उठाए हैं, जिसमें सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।



ये भी पढ़ें: BJP: 'ठाकरे भाइयों के गठबंधन से मुंबई निकाय चुनावों में भाजपा को नहीं होगा नुकसान', पार्टी के सर्वे में दावा
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
पीएम ने आगे कहा कि एनडीए सरकार एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं ने गरीबों के जीवन को बदल दिया है। 

25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी पहलों ने आवास, स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बढ़ाया है। डीबीटी, डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए जोर ने पारदर्शिता और अंतिम मील तक लाभों की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: आरसीबी की जीत का जश्न और फिर भगदड़, बंगलूरू में कैसे बिगड़ते गए हालात? देखिए पूरी टाइमलाइन

9 जून को पूरा हो रहा तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष
दरअसल, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 9 जून को पूरा हो रहा है, जो सत्ता में उनके 11 साल के निर्बाध कार्यकाल का प्रतीक है। बुधवार को पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मंत्रालयों से उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए तेजी से काम करने को कहा था, उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि वे जनता तक अपनी पहुंच में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करें।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें