फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tribute: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Dec 2022 11:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदैव अटल पर पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह ही उनके समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचे। यहां पीएम ने भाजपा की नींव रखने वाले अटलजी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन



अटल जी की समाधि स्थल पर सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें फूल चढ़ाए। इसके बाद बारी-बारी से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

वहीं,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में स्थित डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और भजन संध्या में भाग लिया।
विज्ञापन

 


पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया तारे का नाम
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक तारे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की औरंगाबाद इकाई औरंगाबाद भाजपा अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने इसके बारे में बताया। जिस तारे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री ने नाम पर रखा गया है, पृथ्वी से उस तारे की दूरी 392.01 प्रकाश वर्ष है। यह सूर्य के सबसे निकट का तारा है। 14 05 25.3 -60 28 51.9 निर्देशांक वाले तारे को 25 दिसंबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष रजिस्ट्री में पंजीकृत किया गया है। इस तारे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी जी है। इस तारे की पंजीकरण संख्या CX16408US है। 
 गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 मई, 1996 से 1 जून, 1996 तक और दोबारा 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधान मंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हुआ था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें