लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के तुरंत बाद पीएम मोदी सारंगपुर के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री बोचासणवासी अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) प्रमुख स्वामी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सारंगपुर पहुंचे थे। गौरतलब है कि पिछले करीब एक साल से बीमार चल रहे स्वामी महाराज का शनिवार को देहांत हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वामी को श्रद्धांजलि दी, इस दौरान वह भावुक भी हो गए।
दुनियाभर से श्रद्धालु सारंगपुर में स्वामी महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए जमा हो रहे हैं। बीएपीएस का अनुमान है कि करीब 25 लाख लोग महाराज को अंतिम विदाई देने शहर में आ रहे हैं।
#WATCH: PM Modi gets emotional while paying homage to HH Pramukh Swami Maharaj in Sarangpur (Gujarat)https://t.co/rTxxyvSS01— ANI (@ANI_news) August 15, 2016
पीएम मोदी ने पहले ट्वीट कर स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर शोक जताया था। पीएम ने ट्वीट में लिखा था, ' स्वामी महाराज विनम्रता की मूर्ति थे। समाज उनकी सेवा को हमेशा याद करेगा।'