फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने किया नमन

Tue, 14 Apr 2020 11:57 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आज संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती है, इस मौके पर सभी लोगों से घर में रहकर ही उन्हें नमन करने की अपील की गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार सुबह ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए बाबा साहब को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। देश के कई और नेताओं ने भी बाबा साहब को याद किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर सभी देशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ पीएम मोदी के भाषण का हिस्सा भी है। वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब अमानवता की हर चीज को नकारते थे, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए नई नीतियां, नया विजन दिया। बाबा साहब ने हमेशा समानता की बात की, जिसमें मानव की समानता से लेकर कानून की समानता तक की बात है।

पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! हमारे संविधान-शिल्पी डॉक्टर आंबेडकर, न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहे। आइए, हम सब उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए, उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया बाबासाहेब आंबेडकर को नमन - फोटो : सोशल मीडिया
गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा साहब को याद करते हुए लिखा कि भारत को एक सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी संविधान देकर बाबासाहेब आंबेडकर जी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी जिससे देश का हर नागरिक समान अधिकार के साथ अपने सपनों को साकार कर सके। ऐसे महान राष्ट्रसेवक भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को नमन किया।
 
बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के एक गांव महू में हुआ था। देश में कोरोना संकट के बीच लोग घरों में रहकर ही इस बार बाबा साहब को श्रद्धांजलि दें रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें