गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया बाबासाहेब आंबेडकर को नमन
- फोटो : सोशल मीडिया
गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा साहब को याद करते हुए लिखा कि भारत को एक सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी संविधान देकर बाबासाहेब आंबेडकर जी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी जिससे देश का हर नागरिक समान अधिकार के साथ अपने सपनों को साकार कर सके। ऐसे महान राष्ट्रसेवक भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को नमन किया।
बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के एक गांव महू में हुआ था। देश में कोरोना संकट के बीच लोग घरों में रहकर ही इस बार बाबा साहब को श्रद्धांजलि दें रहे हैं।