फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: बजट के बाद लोकसभा में विपक्षी सदस्यों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन नेताओं का किया अभिवादन

Tue, 01 Feb 2022 04:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट 2022 पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कई विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चौथा केंद्रीय बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने विपक्षी सदस्यों से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन करने के लिए गलियारे में गए। लोकसभा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत राय से सदन के वेल में बात करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


इसे लेकर सौगत राय ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बुलाने के लिए कहा जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सार्वजनिक विवाद में फंसे हुए हैं। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के केरल से सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश और गोवा से सदस्य फ्रांसिस्को सारदिन्हा से भी बातचीत की। फ्रांसिस्को ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दिसंबर में हुए गोवा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी का भी गर्मजोशी से अभिवादन किया और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से हाथ मिलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्लाह, द्रमुक सदस्य दयानिधि मारन और आरएसपी के सदस्य एनके प्रेमचंद्रन का अभिवादन भी किया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य देवरायुलु लवु, निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा को भी प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए देखा गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बजट पेश होने के तुरंत बाद लोकसभा से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें