फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों और मंत्रियों संग पीएम मोदी ने की बैठक, भारी बहुमत के लिए जताया आभार

Mon, 10 Jun 2019 10:08 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ बैठक कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ बैठक की है।। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद थे। पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि सभी मंत्रालयों को 'ईज ऑफ लिविंग' में सुधार के लिए ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने हाल में संपन्न हुए आम चुनाव में भारी बहुमत के लिए, मंत्रियों समेत सभी अधिकारियों की पूरी टीम को पिछले पांच वर्षों में कड़ी मेहनत, कल्पना की गई योजनाओं और जमीन पर उत्कृष्ट परिणाम मिलने पर सभी को इसका श्रेय दिया।
 

चुनाव की तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक शाह ने अपने निवास पर बुलाई बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा था कि सभी लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पक्ष में बने वातावरण को बनाए रखने की रूपरेखा तैयार करें। शाह ने कहा था कि केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं मसलन उज्वला, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य बीमा के लाभार्थियों के साथ पहली बार मत डालने वाले युवाओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की रूपरेखा तैयार करें।
विज्ञापन


बता दें कि यह तय हो चुका है कि इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी को थामने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ही भाजपा का चेहरा होंगे। पहले ही तीनों राज्यों की कोरग्रुप की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नाराज कार्यकर्ताओं को हर हाल में मनाने और स्थानीय मुद्दों का हल निकालने के लिए तीनों राज्यों की सरकार और संगठन को एक महीने का समय दिया है। 

खासतौर पर लोकसभा चुनाव में हरियाणा में मिली जबर्दस्त जीत के बावजूद दिग्गज मंत्रियों की सीटों पर पिछड़ने और सरकार के कई प्रमुख चेहरों की सीटों पर अपेक्षित बढ़त नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें