फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे जाम्बिया के राष्ट्रपति, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Wed, 21 Aug 2019 02:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जाम्बिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर छगवा लुंगू तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह भारत पहुंचे। जहां राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर छगवा लुंगु को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर छगवा लुंगू से विदेश राज्य मंत्री और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने मुलाकात की थी।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जाम्बिया का संबंध जाम्बिया की स्वतंत्रता से भी पुराना है। यह देश भारत का एक महत्वपूर्ण मित्र और भरोसेमंद साथी है। हम समान लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करते हैं और विकास के लिए संयुक्त महत्वाकांक्षा दोनों देशों को एक साथ जोड़ती है।
विज्ञापन


वहीं, जाम्बिया के राष्ट्रपति ने कहा कि जाम्बिया के लोग भारत की ओर से मिलने वाले समर्थन के लिए आभारी हैं। मेरी यहाँ की यात्रा सफल रही है। हमने रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, कला और संस्कृति, चुनाव के साथ-साथ हमारे दो राजनयिक प्रशिक्षण संस्थानों क बीच आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें