प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने देते हुए विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉर्वर्ड विश्विद्यालय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यहां हार्वर्ड स्टडी का क्रेज है। कोरोना काल में कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी पर हॉर्वर्ड में केस स्टडी होगी। बीते वर्षों में हॉर्वर्ड में एक बहुत अच्छी स्टडी हुई है, उसका शीर्षक था 'द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडिया कांग्रेस पार्टी'। मुझे भरोसा है कि भविष्य में हॉर्वर्ड ही नहीं, बल्की बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में कांग्रेस की बर्बादी और डूबाने वाले लोगों पर अध्ययन होना ही है। आइए 10 ग्राफिक्स के जरिए देखते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...