फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर रवाना, 4 साल में शिंजो आबे से 12वीं बार करेंगे मुलाकात

Sat, 27 Oct 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। वो वहां 28-29 अक्तूबर को भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ नरेंद्र मोदी की ये 12वीं मुलाकात होगी। दोनों के बीच पहली मुलाकात सितंबर 2014 मे हुई थी। उसके बाद से वो कई अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे से मिल चुके हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी यात्रा पर जाने से एक दिन पहले शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं शिंजो आबे से वार्ता का इंतजार कर रहा हूं, इससे भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे। 

उन्होंने कहा था, 'जापान एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जिसके साथ हमारी एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी है। मैं भारत के नेताओं के साथ जापान के व्यापारिक नेताओं से बातचीत करूंगा। मैं वहां के भारतीय समुदाय से भी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भारत और जापान के बीच मजबूत व्यापार और सांस्कृतिक संबंध हमारे लोगों और दुनिया के लिए अच्छा है।' 
विज्ञापन


बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम मोदी को यामानशी स्थित विला में डिनर का न्योता दिया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय नेता को मिला अपनी तरह का पहला न्योता है। सूत्रों के मुताबिक, आबे ने मोदी के स्वागत में जो डिनर आयोजित किया है, उसमें जापान के कुछ सांसद और नेता भी मौजूद रहेंगे। 

गौरतलब है कि यामानशी को माउंट फुजी ज्वालामुखी की वजह से जाना जाता है। यह स्थान जापान की राजधीना टोक्यो से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। माउंट फुजी के पास ही एक होटल में पीएम मोदी के लिए लंच भी आयोजन किया गया है। वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन यानी 28 अक्तूबर को पीएम मोदी यामानशी में ही रहेंगे। यहां वो शिंजो आबे से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उसके बाद वो फानुक रोबोटिक्स केंद्र जाएंगे। 

चीन की मानें तो दोनों नेताओं के बीच रक्षा समझौते पर बातचीत हो सकती है। जापान में भारत के राजदूत केंजी हिरामात्सू ने कहा है कि पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच कई परियोजनाओं पर भी बातचीत हो सकती है, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियां शामिल है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें