फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल पहुंचे पीएम मोदी, होल्लोंगी हवाईअड्डे की रखी आधारशिला

Sat, 09 Feb 2019 12:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में 4000 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली कई योजनाओं का उद्घाटन किया और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी। मोदी ने होल्लोंगी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की नींव रखी और लोहित जिले के तेजू में एक पुन:संयोजित (रेट्रोफिटेड) हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लिए एक नए दूरदर्शन चैनल ‘डीडी अरुण प्रभा’ का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने 110 मेगावाट पारे पनबिजली संयंत्र देश को सौंपा। वहीं जोटे में ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एफटीआईआई) के एक स्थायी परिसर की आधारशिला रखी गई है। मोदी ने आईजी पार्क में आयोजित एक समारोह में रिमोट के जरिए 50 स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों का उद्घाटन भी किया।
पीएम ने कहा, 'मैं राज्य और मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि सौभाग्य योजना के तहत अब हर घर में बिजली का कनेक्शन है। अरुणाचल प्रदेश ने आज जो पाया है उसे जल्द ही पूरा देश प्राप्त कर लेगा। आज की परियोजनाओं से अरुणाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी तो सुधरेगी ही राज्य के पावर सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।'
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'अरुणाचल उगते सूरज वाला राज्य है। यह देश का आत्मविश्वास है। आज मुझे राज्य की 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन करने का मौका मिला। राज्य में 13,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाएं चल रही हैं। पिछली सरकारों ने दशकों तक इस राज्य की उपेक्षा की है लेकिन हम यहां बदलाव लाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'न्यू इंडिया तभी बन सकता है जब उत्तरपूर्व को अच्छी तरह से विकसित किया जा सके। हमारी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को 44,000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया। यह राशि पिछली सरकार से दोगुनी है। तेजु हवाई अड्डा 50 सालों में बनाया गया था लेकिन किसी भी सरकार ने इस राज्य के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की कल्पना नहीं की। हमने लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च करके हवाई अड्डे का विस्तार किया।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें