फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का साक्षात्कार: भीड़ हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की एक भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

Sun, 12 Aug 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़ हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों पर खामोश रहने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी एक भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी ने कहा कि उन्होंने और कई भाजपा नेताओं ने बार-बार हिंसा के खिलाफ स्पष्ट शब्दों में बोला है। ऐसी घटनाओं के खिलाफ राजनीति से ऊपर उठकर एकसाथ खड़े होना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसी घटनाओं को महज संख्याओं में आंकना और फिर उन पर राजनीति करना उचित नहीं है। ज्यादातर लोग ऐसी घटनाओं का एकसाथ मिलकर विरोध करने के बजाय राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने लगते हैं। सभी लोगों को समाज में एकजुटता और शांति के लिए अपनी-अपनी राजनीतिक विचारधारा को छोड़कर आगे आना चाहिए।  

मोदी ने कहा, ‘मेरी पार्टी (भाजपा) और मैंने ऐसी घटनाओं व सोच का बार-बार विरोध किया है। ये सब रिकॉर्ड में है। हमने शब्दों से आगे बढ़कर काम किया है। गृह मंत्रालय के काम पर नजर डालिए कि हिंसा की घटनाओं के खिलाफ हमने क्या काम किया।’ 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, ‘मैंने सत्ता में आने बाद लाल किले से पहले भाषण में ही कहा था कि महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना सरकार, समाज, परिवार और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।’ उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर हमने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में मृत्युदंड तक का प्रावधान किया। ऐसी घटनाओं के मुकदमों की सुनवाई में तेजी आई है। यहां तक कि अब मौत की सजा भी दी जा रही है। हमारी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कानून को पूरी तरह से लागू करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें