फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से 'नारी शक्ति' की बात, 98 वर्षीय अम्मा बोलीं- चौथी पास हूं, आगे पढ़ना चाहती हूं..

Sun, 08 Mar 2020 05:36 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'नारी शक्ति पुरस्कार' प्राप्त महिलाओं से बातचीत करते हुए पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशवासियों के लिए प्रेरणा बन चुकीं सात महिलाओं को ट्वीटर अकाउंट समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि जब आपने अपना काम शुरू किया, तो आपने इसे एक मिशन के रूप में किया होगा या जीवन में कुछ मूल्यवान करने के लिए किया होगा या फिर बस आप वक्त के प्रवाह के साथ चलते चले गए होंगे। आपने यह किसी इनाम के लिए नहीं किया, लेकिन आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

विज्ञापन

 
उद्यमियों के लिए सराहना पाना कठिन: आरिफा
इस दौरान कश्मीर से आईं आरिफा ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि आम तौर जमीनी स्तर से शुरूआत करने वाले उद्यमियों के लिए सराहना पाना कठिन होता है।
 

 

किसान नई योजनाओं का लाभ उठाएं: मोदी

पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित भूदेवी (इन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को उद्यमिता क्षमता विकसित करने में मदद की) के साथ बातचीत की। पीएम ने कहा कि मैं आपको आपके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। इस वर्ष सरकार ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए एक बहुत बड़ा मिशन शुरू किया है, आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलेटिक्स में उपलब्धियां हासिल करने वाली और 'नारी शक्ति पुरस्कार' पाने वाली 103 वर्षीय मान कौर का आशीर्वाद भी लिया।
 


 

ताशी-नुंग्शी बोलीं- हम लड़कियों को बताना चाहते हैं..

उत्तराखंड की पर्वतारोही बहनें ताशी-नुंग्शी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। ताशी ने कहा कि हम पैदा नहीं हुए थे सोच कर कि पर्वतारोही बनेंगे। हम पूरी दुनिया की लड़कियों को बताना चाहते हैं कि हम अपना पहाड़ चढ़ सकते हैं तो आप भी अपना पहाड़ चढ़ सकते हैं। हम चाहेंगे कि नारी शक्ति पुरस्कार जो हमें मिला है, यह और भी लड़कियों को प्रेरित करे।
 

 
विज्ञापन

98 वर्षीय अम्मा बोलीं- चौथी पास हूं, आगे पढ़ना चाहती हूं..

'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित 98 वर्षीय कार्तियानी अम्मा ने पीएम मोदी से बातचीत की और बताया कि उन्होंने कक्षा 4 की परीक्षा 98 प्रतिशत से पास की है और आगे भी पढ़ना चाहती हैं।
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें