अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपने सभी डीलरशिप पर एक सर्विस कैंप शुरू किया है। देशभर में चलने वाला यह सर्विस कैंप 30 मार्च तक चलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मारुति सुजुकी कारों के मालिक सभी ग्राहक इस अभियान से लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, महिला दिवस के मौके पर कंपनी ने महिला ग्राहकों को एक एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है। यहां तक कि कंपनी महिलाओं को मुफ्त पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी दे रही है। कंपनी महिला ग्राहकों को एक कॉम्प्लीमेंट्री सर्विस वाउचर और लेबर चार्ज, कलपुर्जों और एसेसरीज पर ऑफर्स दिया जाएगा। इसके अलावा एक ड्राई वॉश / टॉप वॉश भी कॉम्प्लीमेंट्री मिलेगी।
यह सर्विस अभियान कार निर्माता के सभी 3,800 आउटलेट पर आयोजित किया जाएगा। मारुति सुजुकी के किसी भी वाहन को इन अधिकृत सर्विस स्टेशनों पर लाने पर कंपनी के इन ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। मारुति सुजुकी कार के मालिक इस अवधि के दौरान डीलरशिप पर इन ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी सर्विस स्टेशन पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।