फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Wed, 15 Jul 2020 09:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत-ईयू शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि इस वार्ता से यूरोप के साथ देश के आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन

 

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 13 साल की वार्ता के बाद एक असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने बुधवार को होने वाले डिजिटल शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन का उद्देश्य व्यापार, निवेश और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संबंधों को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं आज शाम साढ़े चार बजे भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। मुझे भरोसा है कि यह शिखर सम्मेलन यूरोप के साथ हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें