फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की मौत पर हत्या का मामला दर्ज, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2020 08:43 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक देवेंद्र नाथ रे की पत्नी की शिकायत के आधार पर, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने आईपीसी की धारा 302 (भारतीय दंड संहिता) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आपराधिक जांच विभाग ने निलोय सिंह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधायक के सुसाइड नोट में निलोय सिंह का नाम लिखा हुआ था। सुसाइड नोट में उल्लिखित व्यक्तियों सहित कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

 

विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भाजपा ने उत्तरी बंगाल में मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया और इस दौरान पार्टी समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई और बसों पर पत्थर फेंके जाने की घटना भी सामने आई। बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ और इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर दुकानें बंद थीं और सड़कों पर सार्जनिक वाहन कम संख्या में दिखाई पड़े। 
विज्ञापन


हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उत्तरी दिनाजपुर जिले में बिंदल गांव में स्थित उनके घर के निकट बंद पड़े एक दुकान के बाहर छत से लटकते हुए मिला था। 
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि विधायक के शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार बताया है। 

हालांकि, रे के परिवार के सदस्यों और भाजपा ने दावा किया कि उनकी हत्या हुई और इस संबंध में सीबीआई जांच कराने की मांग की।
 अधिकारियों ने बताया कि बंद समर्थकों ने कूचबिहार-मथभंगा मार्ग पर चलनेवाली एक बस समेत कुछ बसों की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें