फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Gujarat: 7200 करोड़ की परियोजाओं का शिलान्यास, पीएम मोदी ने अंबाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की

Fri, 30 Sep 2022 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाजी में जनसभा में कहा कि तरंगा-अंबाजी-आबू रोड रेल लाइन की कल्पना ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी, लेकिन आजादी के बाद दशकों तक परियोजना को लागू नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने अंबाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद प्रधानमंत्री गब्बर तीर्थ में 'महाआरती' में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने अंबाजी में 7200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान अंबाजी में होना सौभाग्य है। यहां शुरू की जा रही परियोजनाओं का यहां के क्षेत्र पर काफी प्रभाव पड़ेगा। आज इन 45,000 घरों का लोकार्पण हुआ, इसके सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं। इस बार ऐसे समय में यहां आया हूं जब विकसित भारत का विराट संकल्प देश ने लिया है।

 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक साथियों को राहत देने वाली इस स्कीम पर केंद्र सरकार करीब-करीब 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है। पिछले वर्ष ही डेढ़ लाख घर गुजरात में तैयार हो चुके हैं। बहनों को अपनी रसोई चलाने में समस्या ना हो, इसलिए सरकार ने मुफ्त राशन की योजना को आगे बढ़ा दिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक साथियों को राहत देने वाली इस स्कीम पर केंद्र सरकार करीब-करीब 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाजी में जनसभा में कहा कि तरंगा-अंबाजी-आबू रोड रेल लाइन की कल्पना ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी, लेकिन आजादी के बाद दशकों तक परियोजना को लागू नहीं किया गया था। मैं ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की तर्ज पर मेहसाणा के धरोई बांध से गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी तक पूरे क्षेत्र का विकास करना चाहता हूं।  
विज्ञापन


PM Modi: पीएम मोदी को जनसभा में पहुंचने में देरी हुई तो बिना माइक के दिया संबोधन, बोले- नियम नहीं तोड़ना चाहता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें