फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 280 करोड़ के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

Wed, 30 Oct 2024 06:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पीएम मोदी बुधवार और गुरुवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राज्य को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्तूबर को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राज्य को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन


पीएमओ ने दी जानकारी
पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बुधवार को केवडिया में 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनका उद्देश्य पर्यटक अनुभव को बढ़ाना, पहुंच में सुधार करना और क्षेत्र में सतत विकास पहल का समर्थन करना है। शाम को वह 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप है।

कार्यक्रम में 653 प्रशुक्षु अधिकारी होंगे शामिल
कार्यक्रम में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल होंगे। पीएम 31 अक्तूबर को सुबह करीब 7:15 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और एकता दिवस परेड के साक्षी बनेंगे, जिसमें 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुलिस, चार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड के 16 मार्चिंग दल शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें