फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के विदाई समारोह में बोले PM- बेहतरीन यादें छोड़कर जा रहे अंसारी, उनका योगदान अहम

Thu, 10 Aug 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि अंसारी जी बेहतरीन यादें छोड़कर जा रहे हैं और उनका सदन में योगदान काफी अहम रहा है।
विज्ञापन


पीएम ने अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में सबको संभाला है। 10 साल तक राज्यसभा के उपसभापति रहे अंसारी को पीएम मोदी ने दोनों सदनों और देश वासियों की तरफ से शुभकामनाएं दी।
  VP Hamid Ansari ji leaves with great memories, his contribution has been important: PM Modi in Rajya Sabha — ANI (@ANI) August 10, 2017

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति अंसारी से कहा कि जब मैं पीएम बना तब मैंने जाना कि कैरियर डिप्लोमेट क्या होता है, जिसे आपने बखूबी निभाया है।
  You(VP Ansari)have been a career diplomat, what it means I got to know when I became PM,observing you I saw mannerisms of career diplomat:PM pic.twitter.com/IuU6mIWQhL — ANI (@ANI) August 10, 2017
विज्ञापन

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने कई केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता समेत सपा नेता मुलायम सिंह यादव पहुंचे। 

इस भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल सहयोगी शामिल हुए। बता दें कि अंसारी देश के 12वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं और आज यानि 10 अगस्त को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें