फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के दिमागी बुखार को पीएम मोदी ने बताया 'नाकामी', मॉब लिंचिंग पर कहा- राजनीति न हो

Wed, 26 Jun 2019 03:33 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में अपनी बात रखी तो बुधवार को उन्होंने राज्यसभा में संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव के नतीजों से लेकर ईवीएम, आधार, जीएसटी, किसान, मीडिया और कई अन्य मुद्दों पर विपक्ष को घेरा और कहा कि विपक्ष को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी ने संसद में पहली बार बिहार में दिमागी बुखार के कहर और झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना पर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

बिहार में दिमागी बुखार यानी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से 150 से ज्यादा बच्चों की मौत पर पीएम मोदी ने कहा कि चमकी बुखार से मौतें हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है। यह हमारी नाकामी दिखाती है। पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा-

पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई है। आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिए दुख और शर्मिंदगी की बात है।

उन्होंने कहा कि इस दुखद स्थिति में हम राज्य के साथ मिलकर मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसी संकट की घड़ी में हमें मिलकर लोगों को बचाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी राज्य को मॉब लिंचिंग की फैक्ट्री कहना सही नहीं'

झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि युवक की हत्या का दुख हमें भी है। हिंसा की घटनाएं कहीं भी हो, सही नहीं है। मॉब लिंचिंग के लिए पूरे झारखंड को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोषी कोई भी हो, उसके लिए कानून व्यवस्था है। उसे सजा मिलनी चाहिए। झारखंड में कुछ लोग खराब हैं तो कई अच्छे लोग भी हैं। किसी भी राज्य को मॉब लिंचिंग की फैक्ट्री कहना सही नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें