फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी दूसरे कार्यकाल में सबसे पहले करेंगे मालदीव और श्रीलंका की विदेश यात्रा

Thu, 06 Jun 2019 05:30 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, इब्राहिम मोहम्मद सोलिह - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद नरेंद्र मोदी पहला विदेश दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 8-9 जून को मालदीव जाएंगे। पीएम मोदी 8 जून को मालदीव संसद को भी संबोधित करेंगे। साथ ही वो नौ जून को श्रीलंका का दौरा भी करेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


 


विदेश मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 8-9 जून को मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्चस्तरीय आदान प्रदान में नई गति को दर्शाती है। 

प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में हाल के समय में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, दोनों देश अपने खास संबंधों को और गहरा बनाने के मकसद से साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।
विज्ञापन


वहीं पीएम मोदी 9 जून को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, मालदीव और श्रीलंका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा 'पड़ोस प्रथम नीति' और सागर सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। सागर सिद्धांत का आशय 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास' है । यह सागर के जरिए आर्थिक समृद्धि हासिल करने के भारत के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें