फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर बोले पीएम मोदी, बधाई भारत! वैज्ञानिकों ने दिखाया आत्मनिर्भर भारत का जज्बा

Sun, 03 Jan 2021 11:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ भारत को कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रहा लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में वैक्सीन की मंजूरी को एक हथियार का काम करेगी। डीसीजीआई की ओर से वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा, बधाई भारत।

विज्ञापन





कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई देते हुए कहा कि सीरम इंस्टीटयूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को डीसीजीआई की मंजूरी मिलने के बाद कोरोना मुक्त राष्ट्र होने का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह एक उत्साही लड़ाई का निर्णायक मोड़ है।
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''यह गर्व की बात है कि जिन दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है, वे दोनों मेड इन इंडिया हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वह आत्मनिर्भर भारत, जिसका आधार है- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।''

विज्ञापन

पीएम मोदी ने इन लोगों का जताया आभार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन पर काम करने वाले वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक समुदाय ने भी आत्मनिर्भर भारत का जज्बा दिखाया है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में असाधारण सेवा भाव के लिए हम डॉक्टरों, मेडिकल प्रोफेशनल्स, वैज्ञानिकों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और सभी कोरोना वॉरियर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। देशवासियों का जीवन बचाने के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा, देश के लिए बड़ी उपलब्धि :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डीसीजीआई की ओर से दो स्वदेशी वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने पर देश को बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें