फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकरापार परमाणु संयंत्र में तैयार हुआ 700 मेगावाट का रिएक्टर, पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

Wed, 22 Jul 2020 10:45 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल होने) पर बुधवार को परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह स्वेदशी परमाणु संयंत्र मेक इन इंडिया अभियान का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

विज्ञापन


गुजरात में स्थित 700 मेगावाट की क्षमता वाले इस ऊर्जा संयंत्र के सामान्य परिचालन स्थिति में आना इस बात का संकेत है कि यह संयंत्र ऊर्जा उत्पादन के लिए अब तैयार है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने के लिए हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई! स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 एमडब्ल्यूई का केएपीपी-3 परमाणु संयंत्र मेक इन इंडिया का एक गौरवपूर्ण उदाहरण है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह इस तरह की अनगिनत भावी उपलब्धियों में निश्चित तौर पर अग्रणी है।
विज्ञापन

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 मेगावाट की क्षमता वाला गुजरात का काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 का सामान्य परिचालन स्थिति में आना (क्रिटिकल होना) भारत के परमाणु इतिहास के लिए एक बड़ा दिन है।’

उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को सच करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें