प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के साथ प्रधिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में व्यापार, समुद्री सुरक्षा और चीन के साथ दोनों देशों के संबंधों को लेकर अहम बातचीत की। इस बातचीत में श्रीलंका में भारत की मदद से चल रही योजनाओं और तमिल बहुल इलाके में स्थानीय सरकार स्थापित करने के संबंध में भी अहम फैसले हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके दिल में श्रीलंका केलिए खास जगह है।
शनिवार को हैदराबाद हाऊस में मोदी से मुलाकात से पहले विक्रमसिंघे ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा और विभिन्न सामरिक मुद्दों पर प्रतिनिधि स्तर की बातचीत की। इन मुलाकात में दोनों देशों के बीच खासतौर पर चीन के मध्द्देनजरद्वीपक्षिय संबंधों की समीक्षा की गई। आतंकवाद विरोधी साझेदारी पर कुछ जरुरी फैसले लिए गए।
इन नेताओं के बीच तमिल मुद्दे पर भी अहम बातचीत हुई। तीन दिन के भारत यात्रा पर आए विक्रमसिंघे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि श्रीलंका ने हाल ही में जाफना में चल रहे बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट का ठेका चीन कंपनी से हटाकर भारतीय कंपनी को देने का फैसला किया है।
विक्रसिंघे की भारत यात्रा से ठीक पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना के हवाले से खबर छपी थी कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ उनका कत्ल करवाना चाहती है। लेकिन श्रीलंका ने इस खबर का सिरे से खंडन कर दिया था।