भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को 22 समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सैन्य आपूर्ति के लिए भारत बांग्लादेश को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। दोनों देशों के बीच नई ट्रेन को मोदी और शेख हसीना ने दिखाई हरी झंडी। कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना के बीच जुलाई से चलेगी ट्रेन। यहां से बस सेवा की भी शुरुआत होगी।
नरेंद्र मोदी ने कहा
> भारत-बांग्लादेश के बीच डीजल सप्लाई के पाइप लाइन
> बांग्लादेश में निवेश के लिए भारत की कंपनियां समझौता करेंगी।
> कोलकाता बांग्लादेश के बीच ट्रेन और बस सेवा से दोनों देशों को फायदा होगा।
> बांग्लादेश को भारत से बिजली की सप्लाई को और बढ़ाएंगे।> बांग्लादेश को 4.5 अरब डॉलर कर्ज देगा भारत।
> भारत और बांग्लादेश के बीच हुए 22 समझौते।
>भारत हमेशा से बांग्लादेश की समृद्धि चाहता है।
> उम्मीद है तीस्ता जल समझौते पर जल्द ही हल निकलेगा।
शेख हसीना ने कहा
> ट्रेन बस सेवा से फायदा होगा।
> सीमा को आपराधिक गतिविधियों से दूर करना होगा।
> दोनों देशों की सीमाओं को सुरक्षित करना चाहते हैं।
> दोनों देशों के बीच आवागमन की सुविधा से फायदा होगा।
दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब दो दर्जन समझौतों पर सहमति बनी। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान ही चीन से बांग्लादेश की नजदीकियां कम करने की शुरू हुई कवायद को हसीना की भारत यात्रा में और विस्तार मिला। इसके तहत भारत की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले को ज्यादा तवज्जो न दिए जाने और इसके बदले आतंकवाद पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दे को बातचीत के एजेंडे में प्रमुखता दी गई है।
दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खात्मे की रूपरेखा तैयार करने पर भी सहमति बनी। दरअसल अपने खिलाफ आतंकवाद के लिए बांग्लादेश का हो रहे उपयोग से भारत दशकों से चिंतित रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए मोदी-हसीना की बैठक के बाद अहम घोषणा हुई।
बताते चलें कि प्रोटोकॉल तोड़ कर शेख हसीना की आगवानी करने पालम एयरपोर्ट पहुंच कर पीएम मोदी ने सबको चौंका दिया था। दरअसल अपने सरकारी निवास 7 लोक कल्याण मार्ग से पालम एयरपोर्ट साधारण सुरक्षा घेरे में पहुंचे। इस दौरान उनके लिए ट्रैफिक को भी नहीं रोका गया। सामान्य तरीके से एयरपोर्ट पहुंचे मोदी ने वहीं पर हसीना की आगवानी की।