प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवा CEO और उद्यमियों को संबोधित किया । संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि यह देश मेरा है और मुझे देश के लिए काम करना है और मैं इसके विकास के लिए कुछ जोड़ना चाहता हूं।
अपने संबोधन में आगे पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता था कि भारत स्वतंत्र हो। लेकिन गांधीजी ने कुछ अनोखा काम किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को महसूस कराया कि वह देश के लिए काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि गांधी ने आजादी की लड़ाई को मास मूवमेंट में बदल दिया, जिसका परिणाम हमने भी देखा है। पीएम ने कहा कि देश को बढ़ाने के लिए हर सरकार ने काम किया है, लेकिन आजादी के बाद हम विकास को जन आंदोलन नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि जिस भाव से गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए काम किया, ठीक उसी भाव से हमें भारत के विकास को जन आंदोलन बनाना होगा।
Every citizen must have a feeling that this country is mine & I have to work for the country, I want to add something towards its growth: PM pic.twitter.com/Z7NYo66zA2
— ANI (@ANI) August 22, 2017
Mahatma Gandhi turned the freedom struggle into a mass movement and we saw the results: PM Narendra Modi
— ANI (@ANI) August 22, 2017
पीएम मोदी मंगलवार को देश के युवा सीईओ और देश उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को लगना चाहिए कि ये देश मेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनहित सबसे ऊपर है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की आप न्यू इंडिया बनाने में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि आप जहां हैं, वहीं से न्यू इंडिया के लिए सैनिक बन सकते हैं।
In the same spirit as what Mahatma Gandhi did for the freedom struggle, we need to make India's development a mass movement: PM Modi pic.twitter.com/p6n3Va37JS
— ANI (@ANI) August 22, 2017
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने सोचने का तरीका बदला। देश कहां जाए ये सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों का कल्याण और उनकी खुशी सर्वोपरि । साथ ही उन्होने कहा कि मेरी इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति को लगे कि यह देश मेरा है।