फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी नहीं, ये कलंक मिटाना होगा: PM मोदी

Sat, 07 Oct 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी गांधीनगर में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है और हमें यह कलंक मिटाना होगा।  
विज्ञापन
We are working to spread digital literacy to every part of India, and to finish the digital divide: PM Modi in Gandhinagar pic.twitter.com/myp6tyn49E — ANI (@ANI) October 7, 2017   डिजिटल साक्षरता पर पीएम ने कहा कि 'हमारी सरकार का लक्ष्य देश के हर गांव को डिजिटल बनाना है। ग्रामीण भारत में डिजिटल शिक्षा का सपना पूरा होगा और हर वर्ग को तकनीक से जोड़ा जाएगा। हिंदुस्तान में आईआईटी एक ब्रांड बन चुका है।
विज्ञापन



पढ़ें- PM मोदी बोले- पहले की सरकार नल लगाने को उपलब्धि बताती थी,अब ऐसा नहीं

उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल शिक्षा में असंतुलन पैदा नहीं होना चाहिए क्योंकि यह समाज के लिए खतरा है। डिजिटल शिक्षा की खासियत है कि इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। हर वर्ग को तकनीक से जोड़ा जाएगा। तकनीक की वजह से अपराधी पकड़े जा रहे हैं।'   If user friendly technology is introduced then we can take the country on the path of digital literacy: PM Narendra Modi pic.twitter.com/7EGvUrV19Y — ANI (@ANI) October 7, 2017
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, एक महीने के अंदर यह उनका तीसरा गुजरात दौरा है। 

इससे पहले पीएम ने राजकोट पहुंचकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारी सरकार ने हवाई यात्रा को सस्ता किया और लोगों तक उसकी पहुंच आसान की।' 

कहा कि 'स्वतंत्रता के बाद भी कोई विमानन नीति नहीं थी और उनकी सरकार ने आकर यह जिम्मेदारी उठाई और छोटी जगहों को वायुमार्ग से जोड़ा। एक वक्त पहले नल लगाने को सरकार की उपलब्धि बताया जाता था और अब ऐसी सरकार है जो नर्मदा का पानी गांवों तक पहुंचा रही है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें