फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला तब भी था कोयला अब भी है, पर अब दाग नहीं हैं: नरेंद्र मोदी

Sat, 07 May 2016 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले होसुर की जनता को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में राज्य की वर्तमान और पूर्व सरकारों के अलावा कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी 2जी, 3जी वाले लोग बैठे हैं जो हमेशा पैसा कहां से आए इसी काम में लगे रहते थे।
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मोदी ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यह एक चोरी है और इस मामले में कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो बचेगा नहीं। कांग्रेस का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि अगर इटली की अदालत ने कहा है कि भारत में पिछली सरकार के लोगों ने पैसा खाया, तो वे यहां हमें क्यों परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हेलीकॉप्टर की चोरी में शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वे कितने भी बड़े लोग क्यों न हों।

तमिलनाडु में हाल ही में विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले ही नरेंद्र मोदी ने राज्य में अपना मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र की भाजपा सरकार के काम काज का भी लेखा जोखा पेश किया। पिछले साल चेन्नई में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उस वक्त भी केंद्र सरकार आपके साथ थी।
विज्ञापन


स दौरान उन्होंने श्रीलंका में तमिल संकट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका हमारे तमिल भाईयों के लिए चिंता का विषय रहा है। मैं देश का पहला पीएम था जो जाफना गया और वहां जाकर तमिल भाईयों के आंसू पोछने का काम किया।'
विज्ञापन

कोयला तब भी था कोयला अब भी है

मोदी का भाषण सुनने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
मोदी ने लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए कामों का भी लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सवा चार लाख स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराया जिससे की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने रैली में मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या पूर्व की सरकारों के नेताओं ने अपने काम का लेखा-जोखा पेश किया है?

प्रधानमंत्री ने पूर्व यूपीए सरकार के दौरान हुए कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कोयला तब भी था लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप थे और कोयला आज भी है लेकिन सरकार की ईमानदारी की वाहवाही  हो रही है। मोदी ने कहा, 'वो सरकार कोयले में से रुपए निकालने में लगी थी, ये सरकार कोयले में से गरीब की जिंदगी बदलने में लगी है।' Wo sarkar koyle (coal) mein se rupaye nikaalne mein lagi thi ye sarkar koyle mein se gareeb ki zindagi badalne mein lagi hai: PM Modi — ANI (@ANI_news) May 6, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें