प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 नवंबर) को रंग अवधूत महाराज की 50वीं निर्वाण जयंती पर अहमदाबाद के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम का यह भाषण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। रंग अवधूत का जन्म 21 नवंबर को गुजरात के गोधरा में हुआ था, 19 नवंबर 1968 को उन्होंने शरीर त्यागा था। रंग अवधूत एक संत और कवि थे जो दत्त पंथ को मानते थे। गुजरात में दत्त पंथ के प्रचार-प्रसार का श्रेय उन्हीं को जाता है।
रंग अवधूत ने खिलाफत आंदोलन में हिस्सा लिया था और कुछ वक्त तक वह टीचर भी रहे थे। 1923 में उन्होंने नौकरी छोड़कर संन्यास ले लिया था। तब उन्होंने वासुदेवानंद सरस्वति को अपना गुरु बनाया था।