फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के एडवोकेट जनरल ने दिया इस्तीफा, बाहरी हस्तक्षेप से थे परेशान

Sat, 18 Nov 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
चिन्मय चौधरी
विज्ञापन
असम सरकार के एडवोकेट जनरल चिन्मय चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा उनके काम में बाधा डालने और कुछ लोगों के बाहरी हस्तक्षेप के कारण दिया है। उन्होंने बताया कि पद पर रहते हुए उन्हें परेशान किया जा रहा था। वह इमानदारी के साथ काम कर रहे थे लेकिन कुछ लोग उनके काम में हस्तक्षेप कर रहे थे जिस कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सरकार को सौप दिया है। 
विज्ञापन


उन्हें पिछले साल सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में 28 जून को एडवोकेट जनरल बनाया गया था। उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए उन्हें गलत तरीके से काम करने पर मजबूर किया जा रहा था। इस दौरान उन्हें कई बार अपमानित भी किया गया।

भ्रष्टाचार के मामले में असम लोक सेवा आयोग के 11 अधिकारी गिरफ्तार

हालांकि असम सरकार के लीगल एडवाइजर शांतनु भरली से बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि जब चौधरी को दिन-प्रतिदिन प्रताड़ित किया जा रहा था तो इस बारे में उन्हें बताना चाहिए था। अगर उन्हें  किसी भी तरह की परेशानी थी तो उन्हें सरकार से संपर्क करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


चिन्मय चौधरी के इस्तीफे के बाद असम सरकार ने रमेश चंद्र बोरापात्र-गोहैन को इस पद पर तैनात किया है। वह गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में लॉ फैकल्टी में डीन हैं। भरली ने बताया कि सरकार ने चिन्मय चौधरी का इस्तीफा मंजूर कर रमेश चंद्र को पद पर तैनाती दे दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें