फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', सुबह 11 बजे होगा 104वें एपिसोड का प्रसारण

Sun, 27 Aug 2023 06:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है।
विज्ञापन
मन की बात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है।

अप्रैल में पूरा हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

विज्ञापन

30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। 

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

यहां सुन सकते हैं 'मन की बात' कार्यक्रम 

  1. ऑल इंडिया रेडियो
  2. दूरदर्शन
  3. नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें