फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 लीटर दूध से भगवान विश्वनाथ का अभिषेक करेंगे मोदी

Sat, 04 Mar 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतिम चरण के चुनाव के प्रचार के लिए बनारस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिए भी जाएंगे। बताया जा रहा है इस दौरान वह भगवान विश्वनाथ को 51 लीटर दूध से अभिषेक भी करेंगे। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मंदिर के आचार्यत्व में पांच पुजारी प्रधानमंत्री मोदी को विशेष पूजन भी कराएंगे।
विज्ञापन


पीएम के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में भी विशेष सजावट की गई है। मंदिर के पुजारी पंडित टेक नारायण वशिष्ठ प्रधानमंत्री को पूजन कराएंगे। 

बता दें कि यह तीसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा के दरबार में हाजिरी देंगे। मोदी पहली बार 17 नवंबर 2013 को पूजा करने पहुंचे थे। दूसरी बार लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के अगले ही दिन प्रधानमंत्री 17 मई 2014 को मंदिर में मत्‍था टेकने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने वहां विशेष पूजन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें