फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं, लोगों से पूजा से जुड़े गीत साझा करने की अपील की

Fri, 24 Oct 2025 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान के बाद व्रती व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ के दूसरे दिन खरना होता है, जब व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से एक विशेष अपील करते हुए कहा कि लोग छठी मइया से जुड़े गीत सोशल मीडिया पर उनके साथ साझा करें। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि वे साझा किए गए कुछ गीतों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। 
विज्ञापन




पीएम मोदी ने की लोगों से खास अपील
बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों छठ महापूर्व की धूम है और लोग पूरे भक्ति भाव से इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। छठ महापर्व पर छठी मइया के गीत इस पर्व की दिव्यता को बढ़ाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से छठ के गीत साझा करने की अपील की और ये भी कहा कि वे इन गीतों को देशवासियों के साथ साझा करेंगे। इस साल छठ महापूर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा। 

तीन दिनों तक मनाया जाता है छठ महापर्व
25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान के बाद व्रती व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ के दूसरे दिन खरना या लोहंडा होता है, जब व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती घाटों पर जाकर जल, दूध और प्रसाद के साथ डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है और भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। छठ के तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: 'क्या ये सच नहीं कि कर्पूरी ठाकुर को आरएसएस-जनसंघ ने सबसे ज्यादा गालियां दीं', कांग्रेस का तीखा तंज
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ये खास अपील ऐसे समय की है, जब वे आज बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बिहार चुनाव के लिए प्रचार का आगाज भी करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें