पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें शुक्रिया कहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि " शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है।''
वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि “मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को 244वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूं।” दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में “हम स्वतंत्रता और मानव उद्यम को महत्व देते हैं और इन्हीं मूल्यों को लेकर यह दिन मनाया जाता है।”