फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बचत करने वालों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

Sat, 04 Jul 2020 11:04 PM IST
Rohit Ojha डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्याज दर
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान केंद्र सरकार ने छोटी बचत करने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए जुलाई से सितंबर माह तक ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। डाकघरों द्वारा संचालित छोटी छोटी बचत योजनाओं में बहुत से लोग अपना पैसा जमा कराते हैं। लोगों की जमा राशि के लिए सरकार जो ब्याज दर निर्धारित करती है, वित्तीय वर्ष की हर तिमाही में उसकी समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव को देखते हुए कई दफा ब्याज दरों में बदलाव भी होता है। इस बार केंद्र सरकार ब्याज दरों में परिवर्तन नहीं करेगी। मौजूदा तिमाही यानी एक जुलाई से 30 सितंबर तक ब्याज दरें वही रहेंगी, जो पिछली तिमाही में रही हैं।

केंद्र सरकार की लघु बचत योजनाओं में खासतौर पर मध्यम वर्ग एवं उससे नीचे के वर्गों के लोग अपना पैसा लगाते हैं। इनमें कई तरह की बचत योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे डाकघर में पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और टाइम डिपोजिट आदि। इनमें कई स्कीम ऐसी हैं, जिनमें लंबे समय तक ब्याज दरें एक जैसी रहती हैं।सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ जैसी स्कीम के लिए जो ब्याज दरें निर्धारित होती हैं, उसमें बदलाव होता रहता है।
विज्ञापन


वह मार्केट की स्थिति पर आधारित होता है ।कोरोना संक्रमण के दौरान अप्रैल में शुरू हुई तिमाही के लिए पीपीएफ पर जिस दर से ब्याज मिलता था, उसमें कटौती की गई थी।पीपीएफ की ब्याज दरों को 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया था। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में भी ब्याज दरों को 8.6 प्रतिशत से घटाकर 7.4 कर दिया गया। जिन लोगों ने अप्रैल में एक वर्ष के लिए राशि जमा कराई थी, उनकी दरों में भी कटौती की गई है। ब्याज दर को 6.9 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया गया।

जुलाई से सितंबर के बीच ये रहेंगी ब्याज दरें

एक साल के लिए जमा राशि पर चार फीसदी वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा।दो साल के लिए जमा राशि पर 5.5 प्रतिशत दर से त्रैमासिक ब्याज दिया जाएगा। तीन साल के लिए जमा राशि पर 5.5 और पांच साल की जमा राशि पर 6.7 प्रतिशत ब्याज दर रहेगी। पांच साल की आवृति जमा राशि पर 5.8 प्रतिशत दर पर ब्याज मिलेगा।

यदि कोई वरिष्ठ नागरिक पांच साल के लिए राशि जमा कराता है तो उसे 7.4 प्रतिशत दर त्रैमासिक, पांच साल वाली मासिक खाता योजना में 6.6 फीसदी और पांच साल के लिए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 प्रतिशत ब्याज दर, पीपीएफ के लिए 7.1 वार्षिक, किसान विकास पत्र पर 6.9 प्रतिशत व सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत दर से ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें