फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Baluni: देश सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटे रहना ही भाजपा की पहचान, अग्रणी मनीषियों का अहम योगदान

Thu, 06 Apr 2023 06:24 AM IST
Jeet Kumar अनिल बलूनी

सार

स्थापना दिवस: भाजपा ने दुनिया को सिखाया राजनीतिक पार्टी का धर्म व कर्तव्य। समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष के कारण बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी विचारधारा, समाज के अंतिम व्यक्ति की भी लोकतंत्र में सम्मानजनक भागीदारी के संकल्प, जनहित के संघर्ष व निरंतर सेवाभाव के साथ चलते हुए भारतीय जनता पार्टी आज 44वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के उन अग्रणी मनीषियों व समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष व बलिदान के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी, सर्वाधिक क्रियाशील, सतत सेवारत और बहुआयामी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और कार्यशैली ने भाजपा को हर नागरिक की सुरक्षा, सेवा, समृद्धि और सम्मान देने के लिए प्रेरित किया है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैं अनुभव करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो जीवंत और सतत क्रियाशील है। देश की सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुटे रहना ही भाजपा की पहचान है। भाजपा ने पूरी दुनिया को सीख दी है कि एक राजनीतिक पार्टी का धर्म और कर्तव्य क्या होता है। भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से अलग मानस का होता है। वह अपने विचार और दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति के निकट पाता है जो दर्शन हमें हमारी पार्टी के मनीषियों ने दिया है।

एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद लक्ष्य
जन संघ से लेकर अब तक भाजपा ने जो सफर तय किया है, कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान उसकी नींव रही है तथा राष्ट्रभक्ति एवं समर्पण की भावना इसकी संपत्ति रही है। हमारा दर्शन है एकात्म मानववाद, हमारा चिंतन है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हमारा लक्ष्य है अंत्योदय से सबका साथ, सबका विकास।
विज्ञापन


भाजपा के लिए राजनीति सेवा का विषय
भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सेवा का विषय रहा है न कि सत्ता प्राप्ति का। ‘सेवा परमो धर्मः’ के संस्कार को लेकर भाजपा काम कर रही है। कोरोना काल में पीएम मोदी के ‘सेवा ही संगठन’के एक आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने जान की भी परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की सेवा में अपने-आप को झोंक दिया।

अंत्योदय से सबका साथ, सबका विकास लक्ष्य
हर वर्ष की भांति भाजपा इस बार भी आज स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक सेवा सप्ताह मना रही है। अन्य राजनीतिक दल कालांतर में पारिवारिक दल के रूप में तब्दील होते चले गए और उन्होंने अपना परिवार, अपना विकास को ही लक्ष्य बनाया जबकि भाजपा ने ‘अंत्योदय’ से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की यात्रा में सेवा भाव को कभी भी अपने से जुदा नहीं होने दिया।

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध 
हम सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं हैं, बल्कि मानवता और समाज सेवा के सिद्धांतों पर जीने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा जन-जन की सेवा और भारत को विश्व गुरु के पद पर पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए संकल्पबद्ध है। भाजपा का सेवा कार्य अनवरत जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक कि हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’के संकल्प को पूरा नहीं कर लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें